Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News: दुकान में गैस सिलेंडर फटने से एक की मौत, दो...

Lucknow News: दुकान में गैस सिलेंडर फटने से एक की मौत, दो घायल

लखनऊ(हि.स.)। पारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आलमनगर में मंगलवार को दुकान में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण विस्फोट हो गया। सिलेंडर के फटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं आसपास मौजूद रहे दो लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आलमनगर में एक मकान के नीचे खाने की दुकान थी। जहां सुबह के वक्त कार्य हो रहा था। अपराह्न अचानक सिलेंडर में लीकेज कारण विस्फोट हो गया। सिलेंडर के विस्फोट में सुशील गुप्ता नामक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं विजय गुप्ता और रामजी गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पारा थाने की पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी भेजवाया। वहीं आसपास की भीड़ को हटाकर मृतक के शव को बाहर निकलवाया। 
पारा थाने की पुलिस घटना से संबंधित आगे की कार्यवाही कर रही है। मकान के मालिक की जान​कारी कर पुलिस टीम द्वारा उन्हें सूचित किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular