Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : दिव्यांग महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,...

Lucknow News : दिव्यांग महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपित भाई गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। गोसाईगंज थाना पुलिस ने दिव्यांग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए मंगलवार को मृतका के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बहन के बोझ बन जाने पर भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवि कुमार की सर्विलांस सेल और गोसाईगंज थाना पुलिस की सयुंक्त टीम दिव्यांग महिला की हत्या का खुलासे में जुटी हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मृतका के भाई प्रदीप अवस्थी को गिरफ्तार किया है। 
सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि उसकी बहन कम दिमाग की थी। उसे आंख से दिखायी नहीं देता था उसे ही घर का पूरा काम करना पड़ता था। वह उसके लिए बोझ बन गयी थी। घर का सारा काम भी उसे ही करना पड़ता था। उसकी आये दिन की हकरतों से आजिज आ गया है और उसने ही बहन रेखा को अपने साथ श्रवण के बाग में ले गया। बांके से गला काटकर उसकी हत्या कर दी और शव को फेंककर फरार हो गया था। 
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बहन की हत्या के आरो में भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा हैं। उसके निशानदेही पर पुलिस ने आला-ए-कत्ल बरामद कर लिया है। 

Submitted By: Deepak Varun Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular