Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : दिव्यांग महिला की गला रेतकर हत्या, बाग में मिला...

Lucknow News : दिव्यांग महिला की गला रेतकर हत्या, बाग में मिला शव

लखनऊ (हि.स.)। गोसाईगंज थानाक्षेत्र में रविवार को अमेठी कस्बे के शहजादपुर गांव में रहने वाली दिव्यांग महिला रेखा अवस्‍थी (35) का शव घर से कुछ दूरी पर एक बाग में खून से लपथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना पाकर डीसीपी रवि कुमार, प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं। 

प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज ब्रजेश कुमार सिंह ने यह बताया कि रेखा अवस्‍थी के पिता कृष्ण प्रकाश की कई वर्षों पहले मौत हो गई थी। वह अपने भाई अन्नू और आशू के साथ रहती थी। रेखा अवस्‍थी की शादी भी नहीं हुई थी। वह शारीरिक रूप से भी कमजोर थी। रविवार की सुबह घर से करीब दौ सौ मीटर की दूरी पर सरवन रावत की बाग में रेखा का खून से लथपथ शव पड़ा देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि सीमा की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या की घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे सघन पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिवार से पूछताछ भी की गई है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जायेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular