लखनऊ (हि. स.)। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन गुरुवार की रात को सूर्या आफिसर्स इंस्टीट्यूट में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। उनके साथ मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल आइएस घुमन मौजूद रहे।
यहां पर कई सैन्य अधिकारियों व पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल लेने के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मध्य कमान मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवानों की ट्रेनिंग की आधुनिकता को लेकर चर्चा की।
सेनाध्यक्ष देर रात को लखनऊ पहुंचे। इससे कुछ ही घण्टे पहले मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल अमित तिवारी लखनऊ पहुंचे थे। दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच थिएटर कमांड के गठन को लेकर एक बैठक आज आयोजित होनी है ।
सीतापुर जाएंगे थल सेनाध्यक्ष
थल सेनाध्यक्ष शुक्रवार को सीतापुर जायेंगे। यहां पर वे परमवीर चक्र विजेता बलिदानी कैप्टन मनोज पांडेय के पैतृक गांव में सेना की ओर से बनाए गए मेमोरियल का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे कैप्टन मनोज पाण्डेय के परिवार से भी मिलेंगे।
Lucknow News : थल सेनाध्यक्ष नरवणे सूर्या आफिसर्स इंस्टीट्यूट में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए
RELATED ARTICLES
