Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 'तैयारी...

Lucknow News : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने की ‘तैयारी बैठक’

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पार्टी मुख्यालय के सभागार में ‘तैयारी बैठक’ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दकी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत तमाम पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव को लेकर अपनी राय रखी। 

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में उतरने से पहले आज प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी पदाधिकारियों एवं अलग अलग क्षेत्र में सक्रिय जनप्रतिनिधियों को आगामी योजना बतायी और जोनल स्तर पर पार्टी की नीतियों को मजबूत करने की बात एक बार फिर से दोहरायी। प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान समय में किसानों व मजदूरों की समस्याओं पर पार्टी की राय को जन जन तक पहुंचाने और नीतियों के प्रचार प्रसार के निर्देश दिये। 
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने के साथ प्रत्याशी चयन में अच्छे, स्वच्छ छवि के नौजवानों को आगे लाने की बात कही। अनुभव के आधार पर पार्टी में सेवा करने वाले बुजुर्ग नेताओं के सम्मान का ध्यान रखते हुए भी प्रत्याशी को चयनित करने पर जोर दिया गया। 
बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी से ​जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं की इस बार चुनाव मैदान में उतरने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने भी अपने क्षेत्र में तैयारी कर रहे मजबूत चेहरों को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर आश्वस्त किया है। इसके अलावा पार्टी में सोशल मीडिया, सेवा दल, एनएसयूआई में जिम्मेदारी देखने वाले कार्यकर्ताओं की दावेदारी भी मजबूत है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular