डूडा ने बुलडोजर लगाकर गौसिया फैजानुल करआन मदरसा गिराया
लखनऊ(हि.स.)। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की जमीन पर कब्जा कर बनाये गये गौसिया फैजानुल करआन मदरसा को बुलडोजर लगाकर गिरा दिया गया। डूडा की कार्यवाही से पहले अधिकारियों को भारी भीड़ का सामना भी करना पड़ा। तभी महानगर थाने की पुलिस एवं पीएसी लगाकर अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।
मदरसा की आड़ में कुछ दुकानें भी बनी हुई थी। दुकानदारों ने डूडा की कार्यवाही को पूरी तरह से गलत बताया है। दुकानदारों की मानें तो न कोई नोटिस दी गयी और ना ही किसी सूचना को ही प्रेषित किया गया। वहीं डूडा के अधिकारियों ने किसी भी प्रकार से कार्यवाही को गलत नहीं बताते हुए कहा कि नोटिस चस्पा की गयी थी। इस जमीन पर डूडा की ओर से साल्टर हाउस बनना प्रस्तावित है।
बीते माह नोटिस चस्पा करने के बावजूद मदरसा संचालकों ने कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही रोकने का प्रयास किया। जो विफल होने के बाद डूडा ने कार्यवाही की है। स्थानीय लोगों का विरोध झेलने के बाद यहां पुलिस, पीएसी बुलायी गयी। पूरी कार्यवाही में कोई व्यक्ति चोटिल या घायल नहीं हुआ है। वहीं मदरसा को जमीदोंज कर दिया गया है, मलबा हटाकर जमीन को अपने कब्जे में लिया जाएगा।
Lucknow News : डूडा ने बुलडोजर लगाकर गौसिया फैजानुल करआन मदरसा गिराया
RELATED ARTICLES
