Sunday, April 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : डकैती की योजना बना रहे चार व्यापारी समेत 11...

Lucknow News : डकैती की योजना बना रहे चार व्यापारी समेत 11 बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। काकोरी थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार व्यापारी समेत 11 डकैतों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को  

पुलिस उपाधीक्षक दक्षिण रवि कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी है कि काकोरी थाना पुलिस ने सोमवार की रात में सीतापुर रोड से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते से दो सौ कदम दूर एक स्थान पर छापेमारी करके 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
पकड़े गए अभियुक्त लखीमपुर निवासी मोहम्मद सोना उर्फ आशिक, आदेश, किशोर, अमरेश पासी, लखनऊ निवासी ओम प्रकाश मौर्या, अभिषेक यादव, राजकपूर, अनिल सिंह, रवि साहू, अंकित साहू और उन्नाव निवासी राजकपूर ने अपना जूर्म स्वीकारा है। इनके पास से पुलिस को एक तमंचा, चोरी के दौरान इस्तेमाल करने वाला औजार लोहे की रॉड, एक हथौड़ा, एक प्लास, छैनी, लकड़ी का डंडा बरामद ​हुआ है।  
पुलिस उपाधीक्षक दक्षिण ने बताया कि पकड़े गए 11 अभियुक्तों में चार व्यापारी भी शामिल है। इन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular