Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : ठण्ड के मौसम में चोरी व नकबजनी की घटनाओं...

Lucknow News : ठण्ड के मौसम में चोरी व नकबजनी की घटनाओं को रोकने के लिये बढ़ाई जाएं रात्रि गश्त – पुलिस आयुक्त

लखनऊ (हि.स.)। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बुधवार की देर रात को मोहनलालगंज थाना व नगराम थाना में पंजीकृत अभियोगों में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। 
समीक्षा के दौरान लम्बित विवेचनाऐं, लम्बित आंशिक विवेचनाऐं, लम्बित पुनर्विवेचनाऐं, राजपत्रित अधिकारियों, थानों व अन्य शाखाओं में लम्बित विवेचनाओं, थानों में मालों के निस्तारण, थाने पर प्राप्त एनबीडब्ल्यूू, कुर्की एवं वारण्ट वसूल जुर्माना की तामील, थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच व निस्तारण को निर्देश दिए हैं। 
 इसके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने ठण्ड के मौसम में चोरी, नकबजनी की घटनाओं की संभावित वृद्धि के दृष्टिगत गस्त बढ़ाने को निर्देश दिए हैं। दो पहिया, चार पहिया, पीआरवी वाहनों का रुट नये तरीके से निर्धारित कर इन अपराधों की रोकथाम के लिये उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करने के लिये निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी व सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज भी मौजूद रहें, जिन्हें पुलिस आयुक्त ने लम्बित विवेचनाओं के पर्यवेक्षण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular