लखनऊ (हि.स.)। एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स), ग्रेटर नॉएडा में बिना पदों का सृजन हुए ही चिकित्सकों की भर्ती किये जाने की शिकायत भेजी है।
योगी आदित्यनाथ को भेजी अपनी शिकायत में नूतन ने कहा है कि जिम्स के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने 07 सितम्बर 2019 को 33 पदों को अस्थायी रूप से सृजित किये जाने के लिए शासन को अनुरोध किया गया, जिस पर शासन ने 04 फरवरी 2020 को अनुमति दी। इसके विपरीत डॉ. राजेश गुप्ता ने 15 दिसम्बर 2019 को ही इन पदों के लिए विज्ञापन निकाल कर 20 जनवरी 2020 तक आवेदनपत्र मांगे तथा 30 जनवरी 2020 तक इंटरव्यू लेकर 20 डॉक्टर चयनित कर लिए और उन्हें ऑफर लैटर जारी कर 31 मार्च 2020 तक ज्वाइन करने को कहा। नूतन के अनुसार जहां शासन ने 04 फरवरी 2020 को पदों के सृजन की अनुमति दी, वहीं संस्थान ने इससे पहले 30 जनवरी 2020 तक ही सारी प्रक्रिया पूरी कर ऑफर लैटर तक दे दिया, जो पूरी तरह नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों में पहले से फिक्सिंग सहित अन्य तमाम अनियमितताओं की भी शिकायत है। इसलिए उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच कराते हुए समुचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
Lucknow News : जिम्स में बिना पद सृजन चिकित्सकों की भर्ती, शिकायत
RELATED ARTICLES
