लखनऊ (हि.स.)। बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए भटक रहे पिता को आखिरकार अब न्याय की उम्मीद दिखने लगी। कोर्ट के आदेश के बाद मड़ियाव कोतवाली पुलिस ने एक साल बाद युवक हत्या का मुकदमा उसके दो दोस्त व दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है।
मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रोशनाबाद में रहने वाले रामनाथ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर यह बताया था कि उनका 21 वर्षीय बेटा पंकज गांव के ही सूरज प्रजापति व आकाश और दो अज्ञात युवकों के साथ बीते वर्ष 17 फरवरी 2020 को कहीं गया था। 18 फरवरी को गांव में एक पेड़ पर पंकज का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया था।
पिता का आरोप है कि जिस दिन बेटा घर से निकला था उसी दिन पंकज का सूरज व आकाश से विवाद हुआ था। मारपीट को उनके छोटे पुत्र पुष्कर ने देखकर इसकी जानकारी उन्हें दी थी। इसके बाद वो वहां पर पहुंचे और मारपीट को शांत कराकर सभी को अलग कर दिया था। इसके बाद ही इन लोगों ने उनके बेटे की हत्या कर दी है।
आरोप है कि इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन उनकी ओर से भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। इस पर वह न्याय के लिए भटकते रहें। इसके बाद वह कोर्ट में न्याय के लिए पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने आरोपित सूरज प्रजापति, आकाश व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Lucknow News : कोर्ट के आदेश पर एक साल बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
RELATED ARTICLES
