लखनऊ (हि.स.)। चिनहट थाना क्षेत्र में बुधवार को अनौरा गांव के पास किसान पथ पर आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गेहूं लदे ट्रक से टकरा गया, जिससे उसमें बैठे युवक की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक व परिचालक ट्रक को छोड़कर भाग निकले।
पुलिस के मुताबिक, अनौरा गांव के पास किसान पथ पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में गेहूं लदे ट्रक में बैठे युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त संदीप के रुप में हुई है। वह ट्रक शाहजहांपुर से गेहूं लादकर बिहार के सीवान जा रहा था। सम्भावना जतायी जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने वजह से ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
Lucknow News : किसान पथ पर सड़क हादसा, एक की मौत
RELATED ARTICLES
