Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : किशोरी से छेड़छाड़ और मां को पीटने के मामले...

Lucknow News : किशोरी से छेड़छाड़ और मां को पीटने के मामले में दम्पति गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी से हुए छेड़छाड़ और विरोध पर किशोरी की मां की पिटाई के मामले में पुलिस ने दम्पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। 

यह घटना ठाकुरगंज में रहने वाली एक महिला के मुताबिक उसकी 16 वर्षीय बेटी चौक स्थित एक विद्यालय में पढ़ती थी। आज से दो साल पहले उसकी बेटी जब स्कूल से घर लौट रही थी तभी पड़ोसी इरफान ने उससे छेड़छाड़ की थी। विरोध पर उसे पीटा था। महिला जब केस दज कराने पहुंची तो पुलिस ने टरका दिया। अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद जब उसे कोई मदद नहीं मिली तो किशोरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। 
महिला ने न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर बीते नवम्बर माह में ठाकुरगंज थाने में आरोपित के​ खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपित उसके परिवार वालों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। 
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि आरोपित सुनील दुबे ने बताया कि इस मामले में दिलशाद, रईस उसके बेटे इरफान, और जरीना समेत तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दम्पति को गिरफ्तार किया है जल्द ही अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी कर ली जायेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular