Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिल...

Lucknow News : एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिल सका नदी में डूबा युवक

लखनऊ (हि.स.)। गोमती नदी में डूबे युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम अभी भी जुटी हुई है। तकरीबन 25 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी एसडीआरएफ के हाथ निराशा लगी। 
प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को उन्होंने  उपनिरीक्षक ज्ञानेश के साथ खुद नाव से नदी में डूबे युवक ललित लोधी को तलाशा। एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। काफी मशक्कत के बावजूद डूबे युवक ललित का कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पक्का पुल पर जाम लगा दिया है। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular