Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा

Lucknow News : एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा

लखनऊ, 10 दिसम्बर (हि.स.)। एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचा है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 1 लाख 40 हजार रुपए लाख रुपये बरामद हुआ है।  
प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि  चिनहट थाना के देवा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अपराधी बरेली निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त मनोज कुमार झांसी जनपद के एरच थाना से हिस्ट्रीशीटर है। वह अपनी पहचान छिपा कर सत्य साई बिल्डर कम्पनी के यहां पर विद्युत केबिल डलवाने व स्टेशन बनवाने का कार्य जनपद फैजाबाद (अयोध्या) और जनपद अम्बेडकरनगर में कर रहा था। किसी काम से वह देवा रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के पास खड़ा था, तभी एसटीएफ ने उसे दबोच लिया है। अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular