Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : ईट से कूचकर की गई युवक की हत्या

Lucknow News : ईट से कूचकर की गई युवक की हत्या

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी के इन्दिरानगर इलाके में मंगलवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम भेजा। प्राथमिक युवक की ईट से कूचकर हत्या की गई है। 
इन्दिरागनर थाना प्रभारी अजय प्रकाश ​त्रिपाठी ने बताया कि एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान क्षेत्र में रहने वाले 21 वर्षीय जहांगीर के रुप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खून से सना एक ईट मिला है। 
आंशका जताई जा रही है कि युवक की हत्या इसी ईट से कूचकर की गई है। अभी तक प्राथमिक जांच में युवक की हत्या पुरानी रंजिश के चलते होना बताया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular