Monday, March 30, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : आरटीओ के दलाल की मदद से बेचते थे चोरी...

Lucknow News : आरटीओ के दलाल की मदद से बेचते थे चोरी के वाहन, तीन गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। चौक थाना पुलिस ने शुक्रवार को ई-चालान एप के माध्यम से तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दस दो पहिया वाहन को बरामद किया है। 

चौक थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि तीन वाहन चोर पकड़े गए हैं। अभियुक्तों में डालीगंज रेलवे स्टेशन निवासी सईद मो. युसुफ, शारदानगर निवासी कन्हैया लाल, जो आरटीओ कार्यालय में दलाली का काम करता है तथा सीतापुर के बड़ा चौराहा निवासी शुभम रस्तोगी है।
अभियुक्त सईद व शुभम वाहनों को चोरी करते हैं और दलाल कन्हैया लाल की मदद से वाहन स्वामियों का मलिकान हक बदलकर आरसी तैयार कर मोटर साइकिल दूसरों को बेच देते हैं। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर दस दो पहिया वाहन बरामद किया है। 
थाना प्रभारी ने बताया कि इस काम में कुछ आरटीओ कर्मचारियों की मिली भगत की जानकारी हुई है जांच की जा रही है। दोषी होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular