Sunday, February 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : आयुष की पत्नी अंकिता अस्पताल से डिस्चार्ज

Lucknow News : आयुष की पत्नी अंकिता अस्पताल से डिस्चार्ज

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की पत्नी अंकिता को मंगलवार दोपहर बाद सिविल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अंकिता ने अपने पति व ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाने के बाद सांसद के घर के सामने हाथ की नस काटी थीं। 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके नंदा ने बताया कि अंकिता के हाथ में चार-पांच जगह कट के निशान थे। खास बात को यह रही थी कि उसके हाथ की कोई नस नहीं कटी थी वर्ना उसकी जान भी जा सकती थी। मंगलवार को उसकी तबीयत ठीक के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
उल्लेखनीय है कि रविवार की देर रात को अंकिता ने अपने हाथ की नस काट ली थीं। इससे पहले उसने सोशल मीडिया में दो वीडियो वायरल किए थे। इसमें उसने अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाये थे। वायरल वीडियो में कहा था कि आयुष ने उसे धोखा दिया है। अब उसके पास जीने का कोई मकसद नही बचा सब कुछ खत्म हो चुका है। उसके घरवाले भी उसे अपने घर में ठिकाना नहीं दे रहे हैं। वो जिससे सबसे ज्यादा प्यार करती थी वो भी उसे छोड़कर चला गया है इसलिए अब वह इस दुनिया में नहीं रहना चाहती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular