Wednesday, January 14, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : अवैध हुक्काबार में पुलिस का छापा, नौ युवक...

Lucknow News : अवैध हुक्काबार में पुलिस का छापा, नौ युवक गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में अवैध रुप से सं​चालित हो रहे हुक्काबारों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस ने एक कैफेे में छापेमारी करके अवैध रुप से संचालित हो रहे हुक्काबार को सील कर दिया है। मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार ​किया है। जबकि हुक्काबार के दोनों मालिक फरार है।  
वरिष्ठ उ​पनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि हरदोई रोड स्थित दानिश बिल्डिंग के प्रथम तल पर स्काई जेसी कैफे कैफेे में अवैध रुप से हुक्काबार संचालित हो रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ कैफे में छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
उन्होंने पकड़े गए मोहम्मद नासिर, अली खान, मोहम्मद नदीम, विश्वास सागर, सुधांशु अस्थाना, तौफिक सिद्दकी, सिद्धार्थ सिंह, शैलेश सिंह और दीपक जायसवाल अवैध हुक्काबार में हुक्का पी रहे थें। हुक्काबार को सील करते हुए इनके लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार हुक्का मालिक दानिश और सलमान की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular