Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News : अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने नौ लाख का सोना...

Lucknow News : अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने नौ लाख का सोना पकड़ा, युवक गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी) पर कस्टम विभाग ने एक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से नौ लाख सोना बरामद हुआ है। 

कस्टम विभाग की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि एक फ्लाइट लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। इसमें से उतरे एक यात्री को संदिग्धता जताते हुए उसके सामानों की तलाशी ली गयी। आरोपित ने चाय की पत्ति के डिब्बे से नौ लाख रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ है। मिले सोने के बारे में युवक कुछ भी नहीं बता सका है। इसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब नौ लाख रुपये आंकी गयी है। युवक का नाम अभी पता नहीं चल सका है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular