Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News : अपराधियों में कानून का भय पैदा करना सरकार की...

Lucknow News : अपराधियों में कानून का भय पैदा करना सरकार की प्राथमिकता: योगी आदित्यनाथ

-पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को किया याद

-बिकरू कांड के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को किया सम्मानित

लखनऊ (हि.स.)। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर बुधवार को लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में शहीद पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने आश्वस्त कि सरकार शहीदों के परिजनों के साथ खड़ी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कानपुर के बिकरू कांड में शहीद हुए सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों के परिवार को सम्मानित किया।  उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है। कानपुर के बिकरू कांड में शहीद पुलिस कर्मियों के साथ सरकार हर कदम पर खड़ी है। उनके परिजनों को 50 लाख के स्थान पर एक करोड़ रुपये दिए गए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोरोना की जंग में पुलिस की भूमिका की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर में महिला पुलिस के 3,786 पदों का अलग से सृजन किया गया है। इस मौके पर 122 शहीदों के परिजनों को 26 करोड़ रुपये वितरित किया।। दुर्दांत अपराधी मारे गए या फिर जेल भेजे गए। प्रदेश में आपसी सौहार्द व्याप्त है। राज्य में हुई विभिन्न पुलिस के 13 जवान शहीद हुए हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 मार्च 2017 से अब तक पुलिस मुठभेड़ में 125 कुख्यात अपराधी मारे गए और 900 से अधिक घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए नवरात्र के पहले दिन से सड़कों पर महिला पुलिस भी सक्रिय है। एंटी रोमियों स्क्वायड शोहदों को सबक सिखा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21 थाने और नौ नई पुलिस चौकियों का निर्माण किया है। 34,217 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। उनकी संपति जब्त की गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी जगह विशेष अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एसटीएफ की कई और मामलों भूमिका अहम है। प्रदेश में वर्ष 2017 से अब तक कोई आतंकी घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 दुर्दांत अपराधी मारे, 688 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 30 करोड़ से अधिक सरकारी संपात्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular