Sunday, April 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : अजीत हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय के बाद शूटर...

Lucknow News : अजीत हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय के बाद शूटर अंकूर ने कोर्ट में किया आत्मसमपर्ण

लखनऊ (हि.स.)। विभूतिखड में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे शूटर अंकुर ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमपर्ण किया है। इससे पहले पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह ने प्रयागराज एमपी/एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 
विभूतिखंड में बीते दिनों अजीत सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, फरार शूटरों की भी धरपकड़ की जा रही थी। पुलिस का लगातार ​कसता शिकंजे को देखते हुए पूर्व सांसद ने वकील के वेश में प्रयागराज कोर्ट में आत्मसमपर्ण किया है। अजीत सिंह की हत्या के मामले में पूर्व सांसद साजिश करने के आरोपित हैं। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular