Monday, April 6, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News:रूठी दुल्हन जो वापस लाएगा उसी को वोट देगा राधे

Lucknow News:रूठी दुल्हन जो वापस लाएगा उसी को वोट देगा राधे

संवाददाता

लखनऊ। यूपी पंचायत चुनाव में प्रत्याशी एक एक वोट के लिए मारामारी कर रहे हैं। लेकिन उम्मीदवारों का दिमाग उस समय चकरा जाता है जब अजीबोगरीब मांग वोटर उनके सामने रख देते हैं। लखनऊ के रामनगर गांव निवासी राधे ने एक उम्मीदवार के सामने 6 माह पहले रूठ कर घर से गई पत्नी को वापस लाने की मांग रख दी। राधे का कहना है कि जो मेरी पत्नी को मना कर घर लाएगा वोट मेरा उसी को जाएगा।
रहीमाबाद इलाके के रामनगर गांव निवासी राधे की पत्नी छह माह पहले नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। काफी प्रयास के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। एक प्रत्याशी उनके घर वोट मांगने पहुंच गया जिसके बाद राधे ने अपनी यह समस्या उस प्रत्याशी को बताइ और कहा कि जो उम्मीदवार उसकी पत्नी को मना कर घर वापस लाएगा मेरा वोट उसी को जाएगा। वर्तमान समय में प्रत्याशियों के पास सभी समस्याओं के हल हैं। लेकिन तमाम सवाल वोटर ऐसे खड़े कर देते हैं जिनका उनके पास कोई जवाब नहीं होता है ।राधे की 6 माह से रूठी पत्नी को मनाने का जिम्मा कौन प्रत्याशी उठाता है। प्रधान पद के उम्मीदवार हों या जिला पंचायत सदस्य के, बीडीसी हों या सदस्य ग्राम पंचायत के उम्मीदवार गांव के लोगों की सभी समस्याओं को सुलझाने का वादा कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीण भी काफी जागरूक हैं उम्मीदवारों से उल्टे सवाल जवाब करने लगते हैं तो उम्मीदवार भी चकरा जाते हैं।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : अब आनलाइन भी जमा हो सकेगी जमानत राशि

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular