Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow हत्याकांड खुलासा: बेटी ने की मां-भाई की हत्या: सुजीत पाण्डेय

Lucknow हत्याकांड खुलासा: बेटी ने की मां-भाई की हत्या: सुजीत पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ के गौतम पल्ली क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे अधिकारी राजीव दत्त बाजपेई की पत्नी मालिनी और पुत्र सर्वदत्त की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने खुलासा करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बेटी ने ही भाई और मां की हत्या की है। रेलवे अधिकारी की पुत्री को हिरासत में ले लिया है।

 सुबह से चले घटनाक्रम में दोपहर बाद रेलवे अधिकारी राजीव दत्त बाजपेई अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे, यहां पर लखनऊ पुलिस के पुलिस कमिश्नर और तमाम पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान बेटी से पूछताछ में कई बातें सामने आई। बताया जा रहा है कि घरेलू कहासुनी के बाद नाबालिग बेटी ने ही गोली मारकर अपनी मां और भाई की हत्या कर दी। 
 गौतम पल्ली थाने में नाबालिग लड़की के विरुद्ध उसके मां और भाई की हत्या का मुकदमा लिखा गया है। बताया गया है कि नाबालिग लड़की एक शूटिंग खिलाड़ी है और कई टूर्नामेंट में बतौर शूटर भाग ले चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular