Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow:वन्दे भारत मिशन: उप्र में अब तक पहुंचे कुल 1.18 लाख लोग

Lucknow:वन्दे भारत मिशन: उप्र में अब तक पहुंचे कुल 1.18 लाख लोग

-शनिवार को 5,900 बसों से 9.70 लाख लोगों ने की यात्रा

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी ने रविवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से वाराणसी, लखनऊ, आगरा में मई माह में 3,425, जून में 16,431, जुलाई में 47,372 अगस्त में 45,525 तथा सितम्बर में 5,846 लोग इस प्रकार कुल 1,18,599 लोग वन्दे भारत मिशन के अन्तर्गत प्रदेश में आ चुके हैं। 
उन्होंने कहा कि आने वाले लोगों की मेडिकल जांच कराकर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार घरेलू एकांतवास (होम क्वारंटाइन) किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी गयी। 
वहीं अनलॉक में लगातार बसों के संचालन का लाभ यात्रियों को मिल रहा है। प्रदेश में बसों का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। शनिवार को 5,900 बसों के माध्यम से 9,70,000 लोगों ने यात्रा की। 
इसके साथ ही प्रदेश की जेलों में अस्थायी कारागार बनाकर कोविड-19 संक्रमण से बचाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही जानकारी मिलती है मेडिकल टीम द्वारा तत्काल परीक्षण कर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चिित कराई जा रही है।
अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि पुलिस विभाग ने अब तक धारा 188 के तहत 2,17,813 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। प्रदेश में अब तक 1,45,37,166 वाहनों की सघन चेकिंग में 70,892 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 75,24,02,309 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं के लिए कुल 4,35,019 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। 
उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1222 लोगों के खिलाफ 905 एफआईआर दर्ज करते हुए 436 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि फेक न्यूज के अन्तर्गत अब तक 2458 मामलों में संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 89 एफआईआर दर्ज करते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
उन्होंने बताया कि प्रदेश के जोखिम क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) में 89,26,152 लोगों को चिह्नित किया गया है। इन जोखिम क्षेत्रों में कोरोनो पाॅजीटिव लोगों की संख्या 45,275 तथा इन्टीट्यूशल क्वारंटीन किये गये लोगों की संख्या 33,762 है। प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 82,45,558 के सापेक्ष 17,030 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ-मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। 
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के सम्बंध में राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तर पर स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र के टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर-1070 पर प्राप्त 1,20,022 काॅल में से 1,19,604 का निस्तारण किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular