Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLKO : छात्रवृत्ति के लिए चुने गए तीन विपन्न मेधावी

LKO : छात्रवृत्ति के लिए चुने गए तीन विपन्न मेधावी

संवाददाता

लखनऊ। जैनस इनीशिएटिव्स के संस्थापक एवं डिवाइन हार्ट एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर व वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए देवीपाटन मण्डल के कई जिलों में आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। उक्त परीक्षा से शार्ट लिस्ट किए गए करीब ढ़ाई दर्जन जरूरत मंद एवं प्रतिभावान बच्चों को लखनऊ बुलाकर साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार लेने वालों में स्वयं डॉ पंकज, कर्नल डा. मोहंता, डॉ किशन द्विवेदी, डॉ कर्नल विकास, डॉ दीप्ति सिंह एवं दिलीप यशवर्धन शामिल रहे। इस साक्षात्कार में अंतिम रूप से रिया मिश्रा, विश्वनाथ शुक्ला व आनंद बाबू का चयन किया गया। इस मौके पर डॉ पंकज ने कहा कि प्रतिभावान छात्र राष्ट्र की अमूल्य निधि होते हैं। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर समाज की किसी भी कार्य क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा के साथ अपना लक्ष्य तय करने में जैनस इनीशिएटिव्स संस्था पूरा सहयोग करती है। डॉ किशन द्विवेदी ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने बड़ी से बड़ी बाधा भी रुकावट नहीं डाल सकती है। हास्पिटल के पीआरओ पंकज सिन्हा ने बताया कि प्रति वर्ष होने वाली इस छात्रवृत्ति परीक्षा में उसी वर्ष बारहवीं की परीक्षा 75 फीसद से ज्यादा अंक से उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राएं ही सम्मिलित होते हैं। ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर किन्तु मेधावी छात्रों को जैनस इनीशिएटिव्स आगे की पढ़ाई के लिए तीन वर्षों तक 12 हज़ार रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान करता है, जिससे यह आगे पढ़कर समाज को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दे सकें। पूर्व में 20 छात्र छात्राओं को य़ह स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। परीक्षा को संपन्न कराने में कोऑर्डिनेटर आशीष श्रीवास्तव का अहम योगदान रहा।

LKO : छात्रवृत्ति के लिए चुने गए तीन विपन्न मेधावी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular