कहा-लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर करें सख्त कार्रवाई
आयुक्त ने Law and order review में महिला अपराधों पर अभियोजन को प्रभावी बनाने के निर्देश
अतुल द्विवेदी
गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने गुरुवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और अभियोजन कार्यों की गहन समीक्षा की। कमिश्नरी सभागार में आयोजित इस बैठक में आयुक्त ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसे लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक भी मौजूद रहे।
आयुक्त ने कहा कि अपराध नियंत्रण और न्यायिक कार्यवाही में तेजी लाने के लिए सभी जिलों के डीएम और एसपी आपसी समन्वय बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर विशेष ध्यान दिया जाए और लंबित मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित हो। बैठक में जमीनी विवाद और राजस्व संबंधी मामलों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आयुक्त ने कहा कि अभियोजन कार्यों को प्रभावी बनाया जाए ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके और अपराधियों में कानून का भय कायम रहे। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों से कहा कि हर मुकदमे की पैरवी पूरी गंभीरता से होनी चाहिए।
आयुक्त ने डीएम और एसपी को सचेत करते हुए यह भी कहा कि अपने-अपने जिलों में नियमित रूप से कानून-व्यवस्था की समीक्षा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मंडलीय समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मुकदमों की पैरवी, न्यायालयों में समयबद्ध पेशी और संवेदनशील मामलों में अब तक की गई कार्यवाही का बिंदुवार आकलन किया गया। आयुक्त ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को न्याय और सुरक्षा समय पर मिले और इस लक्ष्य की प्राप्ति सभी की जिम्मेदारी है।
यह भी पढें : मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त सख्त, सुस्त विभागों पर नाराज़गी और फटकार
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
