Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : होली गंगा मेला की समस्याओं को जल्द किया दूर...

Kanpur News : होली गंगा मेला की समस्याओं को जल्द किया दूर : एडीएम सिटी

होली मेला गंगा मेला के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन

कानपुर (हि.स.)। आजादी के दीवानों की याद में कानपुर में मनाये जाने वाले गंगा मेला की तैयारियां तेज हो गयी हैं। गंगा मेला कमेटी की तैयारियों के बीच प्रशासन की ओर से हो रही तैयारियां काफी धीमी चल रही है। इसको लेकर शनिवार को कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी से मिला। एडीएम सिटी ने कहा कि होली गंगा मेला में आ रही समस्याओं को जल्द दूर किया जाये।

हटिया होली मेला गंगा मेला एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी अतुल कुमार से मिला। उन्होंने बताया कि आगामी 28 मार्च दिन रविवार को होली है एवं कानपुर का क्रांतिकारियों के नाम प्रसिद्ध गंगा मेला दो अप्रैल दिन शुक्रवार को है। आयोजन के संबंध में एक लिखित ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम संबोधित दिया गया, जिसमें मेला आयोजन में प्रशासन द्वारा कराई जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर था। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समस्याओं का समाधान होली से पूर्व करा दिया जाए, ताकि हटिया होली मेला अपनी भव्यता के साथ संपन्न हो सके। एडीएम सिटी ने कहा प्रसाशन द्बारा सम्स्याओं का समाधान समय से करा दिया जायेगा जैसा पूर्व में होता रहा है। प्रतिनिधि मण्डल में मूल चन्द सेठ, संरक्षक ज्ञानेन्द्र विश्नोई, संयोजक विनय सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular