Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : हत्या की आशंका जताकर बुजुर्ग का शव रखकर बेला...

Kanpur News : हत्या की आशंका जताकर बुजुर्ग का शव रखकर बेला रसूलाबाद रोड किया जाम

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र के माल का पुरवा गांव निवासी एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे रेलवे ट्रैक के पास मिलने से हड़कम्प मच गया था। परिजनों ने जमीन के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार को सड़क पर जाम लगा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद उपजिलाधिकारी और पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। 
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के माल का पुरवा गांव में रहने वाले रमेश चन्द्र (65) का शुक्रवार को रेलवे ट्रेक के किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। कुछ युवकों द्वारा धोखे उनकी 10 बीघा जमीन अपने नाम करवा लेने और हत्या कर देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हिमांशु, सुधांशु, प्रमोद दुबे, सीमा देवी, किरण देवी निवासी मालकापुरवा के द्वारा जबरन जमीन का बैनामा करा कर बुजुर्ग की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है। वहीं परिवार जनों ने शनिवार सुबह से ही बुजुर्ग के शव को बेला रसूलाबाद मार्ग पर रखकर रोड जाम कर दिया। 
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रसूलाबाद कोतवाल शशि भूषण मिश्र, उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा एवं क्षेत्रीय नेता हाफिज मुईन खान पहुंच गए। सभी के समझाने के बाद भी कोई नहीं माना और अपनी मांग पर अड़े रहे। उप जिलाधिकारी ने उनकी मांग जिसमें जमीन का बैनामा निरस्त करना और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात मानकर समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। 
उप जिलाधिकारी ने बताया की दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। वही मृतक की जमीन परिवार जनों को ट्रांसफर की जाएगी। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने के कारण जाम लगाने वाले लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular