Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : सरसों और चना फसल की शुरू हुई कटाई, होली...

Kanpur News : सरसों और चना फसल की शुरू हुई कटाई, होली के बाद कटेगी गेहूं की फसल

कानपुर देहात (हि. स.)। गर्मी के मौसम की ओर बढ़ते हुए किसानों ने रवि की फसल के कटाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सरसों और चने के पकने के बाद उसकी कटाई भी शुरू हो गई है। वहीं शुक्रवार हुई रिमझिम बारिश के बाद गेहूं की फसल को काटने का समय बढ़ गया है। 

ग्रीष्म ऋतु का मौसम आते ही घर में बैठे किसानों के ऊपर काम का बोझ बढ़ने लगा है। घर से ज्यादा अब उसका समय खेतों में बीत रहा है। बीते कुछ दिनों से सरसों और चना की कटाई शुरू हो चुकी है जिसको लेकर किसान उस प्रक्रिया में जोरों से लग गया है। 
 अकबरपुर के किसान राजीव ने बताया कि मौसम ठीक होने के चलते जौ की फसल पक चुकी है जिसको एक दो दिनों में काटने की शुरुआत हो जाएगी। शुक्रवार को हल्की बारिश होने के चलते फसलों में हल्की नमी आ गई है, जिसके चलते कटाई थोड़ी देरी पर होगी। जब गेहूं की फसल की स्थिति जानने का प्रयास किया तो उन्होंने बताया कि अभी गेहूं की फसल काटने में समय है। अप्रैल तक इसकी शुरुआत हो जाएगी। गेंहू के पौधों में दाने आ चुके हैं जिनके पकने की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से नमी आ गई है जिससे दाने को पकने में समय लग सकता है। 
होली के बाद कटेगी गेहूं की फसल 
भोगनीपुर थानाक्षेत्र के पुखरायां में रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि हर बार की तरह पहले से चली आ रही प्रथा जिसमें होली के बाद ही गेहूं की फसल कटती है। इस बार भी अप्रैल माह में होली के बाद गेहूं की फसल कटेगी। 
ओले गिरे तो फसल की होगी बर्बाद 
रसूलाबाद थानाक्षेत्र में रहने वाले लाला राम ने बताया कि हल्की बरसात होने पर गेहूं की फसल में कोई नुक्सान नहीं होगा। उस बारिश से गेहूं की फसल और अच्छी होगी जिसमें दाने मोटे और अच्छे निकलेंगे। वहीं अगर बरसात के साथ ओले गिरे गए तो फसल बर्बाद हो जाएगी दाना छोटा हो जाएगा।  

RELATED ARTICLES

Most Popular