Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : संदिग्ध परिस्थितियों में भूसे की झोपड़ी में लापता युवक...

Kanpur News : संदिग्ध परिस्थितियों में भूसे की झोपड़ी में लापता युवक का मिला शव

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में एक दिन से लापता युवक का शव गुरुवार को एक भूसा भरने वाली झोपड़ी में मिलने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
रसूलाबाद थानाक्षेत्र के लालू गांव में रहने वाले लालजी अग्निहोत्री का बेटा शुभम (20) बुधवार सुबह घर मे यह बता कर निकला था कि वह खेत जा रहा है। दोपहर होने तक भी जब वह वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। शाम होने तक भी जब शुभम का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शुभम का छोटा भाई गगन गुरुवार को जब खेत की ओर जा रहा था तो उसने जर्जर पड़ी भूसे की झोपड़ी में देखा कि कोई जैसे खड़ा है। 
उसने अंदर झांक कर देखा तो अचंभित हो गया उसके भाई का शव उस झोपड़ी में लटक रहा था। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुँची। परिजनों के मुताबिक उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता और जिस झोपड़ी में उसका शव मिला है उसमें कोई फांसी नहीं लगा सकता है। जिसके चलते फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई। सुबह से लेकर शाम तक युवक का शव वहीं मौके पर लटकता रहा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular