Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : लोकतंत्र के कमजोर होने से क्षीण हो रहा स्वतंत्रता...

Kanpur News : लोकतंत्र के कमजोर होने से क्षीण हो रहा स्वतंत्रता सेनानियों का सपना


– जनता की आवाज दबाने का काम कर रही भाजपा सरकार 

कानपुर (हि.स.)। देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के चलते आज हम लोग भारत के लोकतंत्र में जी रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार लोकतंत्र को ही कमजोर करने पर आमादा है। जनता की आवाजें दबाई जा रही हैं जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए कतई ठीक नहीं है। यह बातें शुक्रवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कही। 
महानगर कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तरधिकरी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गांधी वादी समाजवादी विचारक पत्रकार स्वतंत्रता सेनानी   दादा देवीदत्त अग्निहोत्री के 27 वें निर्वाण दिवस पर “स्वतंत्रता सेनानियों के सपनां का भारत और आज का दौर “विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि सेनानियों के सपनों और त्याग बलिदान को मौजूदा केंद्र सरकार धूल धूसरित करने पर आमादा है। लोकतंत्र की आवाजों का गला घोंटा जा रहा है। कर्मचारियों मजदूरों किसानों छात्रों नवजवानों व्यपारियां महिलाओं दलितों अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला और दमन किया जा रहा है। लोकतांत्रिक आंदोलनों को पूरी ढिठाई से केंद्र और प्रदेश की सरकारें सिर्फ अनदेखी ही नहीं कर रही अपितु लाठी गोली से दमन कर रही है।
सरकारी संसथान पूंजी पतियों के हवाले किये जा रहे है। भारत के संविधान के प्रियम्बल को ही अदृश्य किया जा रहा है। किसानों के आंदोलन में मोदी की हठधर्मिता पूरी तरह से दिख रही है। ऐसे में सेनानियों के सपनों का धर्म निरपेक्ष लोकतान्त्रिक समाजवादी गांधी वादी विचार धारा को ही साइड लाइन किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस दौरान प्रताप साहनी, राज कुमार अग्निहोत्री, शंकर दत्त मिश्र, कुलदीप सक्सेना, कमल जायसवाल, अतुल कटियार आदि मौजूद रहें। 

RELATED ARTICLES

Most Popular