– आए दिन होती हैं लूट की घटनाएं, खासकर महिलाओं को निशाना बनाते हैं लुटेरे
कानपुर (हि.स.)। कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन के बाद से जनपद में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि पुलिस बराबर खुलासे भी कर रही है पर घटनाएं बराबर सामने आ रही हैं। खासकर महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बाइक सवार लुटरों ने चकेरी थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दे दिये।
चकेरी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा शनिवार को पैदल ही कोचिंग पढ़ने जा रही थी। रास्ते में इस दौरान किसी का फोन आया तो वह बात करने में मशगूल हो गयी और कोचिंग की ओर बढ़ती जा रही थी। छात्रा अभी एचएएल गेट के पास ही पहुंची थी कि पीछे से बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारते हुए मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।घटना से छात्रा सहम गयी और कुछ देर तक उसके मुंह से आवाज नहीं निकली। इसके बाद उसने राहगीरों को जानकारी दी और राहगीरों की मदद से पुलिस के साथ परिजनों को भी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास लुटेरों की खोजबीन की पर उनकी कोई लोकेशन नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा की ओर से तहरीर नहीं मिली है, फिर भी लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।
Kanpur News : लूट की घटनाओं को रोकने में नाकाम दिख रही पुलिस
RELATED ARTICLES
