Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने रेलवे रियायती यात्रा खत्म होने...

Kanpur News : राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने रेलवे रियायती यात्रा खत्म होने पर जताया विरोध

– सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा पूरा नहीं कर रही सरकार

कानपुर (हि.स.)। ट्रेनों में रेलवे रियायती यात्रा खत्म होने व सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा पूरा न होने पर गुरुवार को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने विरोध जताया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक शांति मार्चा निकाला गया। 

विश्व विकलांग दिवस पर मांगों को लेकर गुरुवार को कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के सिटी साइड पर काली पट्टी बांधकर धरना दिया और ट्रेनों में रेलवे रियायती यात्रा समाप्त करने का विरोध किया। निदेशक कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन को रेल मंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। उसके बाद रेलवे स्टेशन से जिलाधिकारी कार्यालय तक शांति मार्च निकालकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर अपनी वाहवाही लूट रही है, जबकि सच्चाई यह है कि सरकार ने विकलांग व्यक्तियों को दी जाने वाली सुविधाओं को समाप्त करने का मन बना लिया है। जिसके परिणाम स्वरूप विकलांग व्यक्तियों को मिलने वाली रेलवे रियायती यात्रा रेलवे मंत्रालय ने समाप्त कर दिया है। सरकारी नौकरियों में सरकार आरक्षण कोटा नहीं पूरा कर रही है। दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन नहीं हो रहा है। प्रधानमन्त्री दिव्यांग स्वावलम्बन योजना में करोड़ों रूपये का घोटाला हुआ है सरकार उसको दबाने में लगी हुई है। विकलांग व्यक्तियों का बराबर उत्पीडन हो रहा है थानों में रिपोर्ट नहीं दर्ज हो रही है। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी विकलांग व्यक्तियों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध लगातार संघर्ष कर रही है। इस दौरान प्रमोद मिश्रा, राहुल कुमार, मोहित सविता, कान्ति देवी कुशवाहा, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, शिवदेवी सिंह चौहान, आनन्द तिवारी आदि मौजूद रहें। 

 आवश्यकता है

 संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com

जानकी शरण द्विवेदी

 कलमकारों से ..

 तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :

जानकी शरण द्विवेदी

सम्पादक

E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular