कानपुर (हि.स.)। कानपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक पूर्वी का शासन ने तबादला करते हुए इसी पद पर बरेली जिले के ग्रामीण भेजा है। उनकी जगह राजधानी लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात शिवाजी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कानपुर में पुलिस अधीक्षक पूर्वी की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने बताया कि अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। सर्दी को देखते रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाकर अपराध की घटनाओं में कमी लाई जाएगी। फरार व हार्ड कोर अपराधियों की धरपकड़ तेज की जाएगी और भूमाफियाओं पर शासन स्तर पर कार्यवाही कर उन पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह कानपुर पहुंचकर चार्ज संभाल लेंगे।
बताते चलें कि, शुक्रवार को शासन ने पीपीएस से प्रोन्नत हुए छह आईपीएस व 31 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है।
