Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : यातायात होमगार्ड ने महिला का लौटाया पर्स, तो एसपी...

Kanpur News : यातायात होमगार्ड ने महिला का लौटाया पर्स, तो एसपी ट्रैफिक ने किया पुरस्कृत


कानपुर (हि. स.)। 
संसार में बुराई चाहे जितना भी अपने पैर पसार ले,लेकिन अच्छाई के आगे अपने घुटने टेक ही देती है। जिसके लिए आज भी कुछ लोग है, जो कि मानवता की मिशाल के नाम के लिए जाने जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला का गिरा हुआ पर्स लौटा कर के यातायात होमगार्ड ने अपनी ईमानदारी की मिशाल पेश की। वहीं इस कार्य को देखते हुए यातायात अधीक्षक ने होमगार्ड का उत्साहवर्धन करते हुए उसको पुरस्कृत किया।
बसन्त लाल पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात शिवानी गौतम निवासी फेस-2 बर्रा का खोया हुआ पर्स उनको सौंपा गया। शिवानी का पर्स बुधवार को अपने हास्पिटल जाते वक्त बर्रा बाईपास चौराहे के पास गिर गया था। जो कि ट्रैफिक होमगार्ड 0455 घनश्याम मिश्रा को पड़ा मिला था। शिवानी के पर्स के अन्दर नकदी सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे।
जिसके बाद कागजात के आधार पर उसकी खोज करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय बुलाकर पर्स सौंप दिया गया। जिसके बाद पर्स पाकर नर्स शिवानी ने ट्रैफिक पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। तो वहीं एसपी ट्रैफिक ने ट्रैफिक होमगार्ड घनश्याम मिश्रा की ईमानदारी को देखते हुये उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया।यातायात पुलिस अधीक्षक बसन्त लाल ने कहा कि जिस तरह आज यातायात पुलिस विभाग ने अपनी सतर्कता दिखाते हुए उस महिला का खोया हुआ पर्स लौटाया है। जिसको देखते प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि किसी के भी सामान, कीमती कागजात को अपना न समझ के उसे लौटा देना चाहिए। इस से उस व्यक्ति का भविष्य होने वाली कठिनाई से बच सकता है।

Submitted By: Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular