Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : मेमू शेड यार्ड निर्माण में ट्रैक टेस्टिंग का कार्य...

Kanpur News : मेमू शेड यार्ड निर्माण में ट्रैक टेस्टिंग का कार्य पूरा, फरवरी से बनने लगेंगे कार शेड

– उप मुख्य यातायात प्रबंधक की निगरानी में गुरुवार को यार्ड तक जाने के लिए ट्रैक टेस्टिंग हुई सफल
कानपुर (हि.स.)। 
कानपुर में मेमू कोचों की रख-रखाव की सुविधा के लिए मेमू कार शेड का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य आर.वी.एन.एल कम्पनी द्वारा कराया जा रहा है और फरवरी माह में कार्य शुरू किये जाने का लक्ष्य है। यह जानकारी कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के उप मुख्य यातायात प्रबंधक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने गुरुवार को जानकारी दी।
 उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर पहली बार मेमू शेड में ट्रैक टेस्टिंग (लाईन नं 03 और 4 के स्टेबल लाईन की कमीशनिंग) के लिए मेमू रेक का लाया गया है। इसका उद्वेश्य मेमू कार शेड में स्थापित भारी संयत्र एवं भारी मशीनरी की टेस्टिंग/कमीशनिंग भी है। बताया कि मेमू शेड यार्ड का निर्माण पूरा शुरू किये जाने तक मेमू रेक की स्पीड 5 किमी. प्रति घंटा रखी गई है। नये मेमू शेड के लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई से नया मेमू रेक थ्री फेज एसी का आ रहा है जो मेमू शेड के लिए आवंटित की गई है।
इस मौके पर आर.वी.एन.एल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर चन्द्र शेखर राव, ट्रेन लाईटिंग इंचार्ज ए.के. सिंह, रूप सिंह मीना आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular