Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : मुख्य सचिव कर्मचारियों को दंडित करने की कार्यवाही रोकें...

Kanpur News : मुख्य सचिव कर्मचारियों को दंडित करने की कार्यवाही रोकें : कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा

कानपुर (हि.स.)। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि अपनी पीड़ा को उनके समक्ष रखने गए सचिवालय के कुछ कर्मचारियों को अनुशासनहीनता कह कर दंडित करने की कार्यवाही को वापस लेकर सद्भावना एवं बड़प्पन का परिचय दें।

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वी. पी. मिश्र ने बताया कि कई बार इस प्रकार की घटनाएं विगत मुख्य सचिवो के कार्य काल में हुई थीं। तत्कालीन मुख्य सचिव ने उनसे बात की और अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन को निर्देश दिया कि उनके सेवा संबंधी जो भी मामले हैं तत्काल समाधान निकालें। दंडित करने की यह पहली घटना मैने देखी है। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी के साथ आए कोई भी पदाधिकारी शिष्टाचार से बात नहीं करता है तो अनुचित है।
मोर्चा के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य सचिव स्तर से दिए गए निर्देश के बावजूद विभागीय अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव कर्मचारी संगठनों से बातचीत नहीं करते हैं। संवादहीनता के कारण मांगों पर निर्णय लंबित पड़े हैं। इससे कर्मचारी संगठन आंदोलन को बाध्य होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular