कानपुर (हि.स.)। बिधनू थानाक्षेत्र में शनिवार को मायके में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ पाया। विवाहिता का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्यवाही की।
रमईपुर के रौतारा गांव निवासी फूल कुमार कुशवाहा की 22 वर्षीय बेटी अनीता की शादी बीते साल शिवली गांव में हुई थी। विवाहिता बीते दो दिन पूर्व मायके आई थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम विवाहिता परिवार के साथ खाना खाने बाद अपने कमरे में सोने चली गई और आज पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक न जागने पर परिजन जब उसके कमरे गए तब घटना की जानकारी हुई। डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिधनू थानाध्यक्ष पुष्पराज ने बताया कि विवाहिता ससुराल में पति से कहासुनी के बाद मायके आई थी, इसको लेकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
