Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : मामूली विवाद में हुए खूनी संघर्ष में कई घायल,...

Kanpur News : मामूली विवाद में हुए खूनी संघर्ष में कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के अकबरपुर थानाक्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने महिलाओं व पुरुषों की जमकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। देखते ही देखते ये बवाल खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पिटाई के दौरान छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल लाया। जिसमें से एक की हालात बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर नगर रेफर कर दिया गया है। 
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित कस्बे में मामूली सी बात को लेकर पहले तो दबंगों ने एक परिवार को धमकाया। उसके बाद पीड़ित परिवार के घर पर हमला बोल दिया। हमला इस कदर था कि देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और इलाकाई लोग देखते रह गए। इस खूनी संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें से एक की हालात बेहद नाजुक बनी हुई है। 
मामले में पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि जैसे ही इस घटना की जानकारी अकबरपुर कोतवाली पुलिस को मिली तो पुलिस टीम तत्काल मौका-ए-वारदात पर पहुंची। उसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular