Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : महिला सिपाही के पति ने पार्षद की पत्नी और...

Kanpur News : महिला सिपाही के पति ने पार्षद की पत्नी और बच्चों को लगाई आग, मासूम की मौत

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के अकबरपुर थानाक्षेत्र में महिला सिपाही के पति ने रविवार देर रात नगर पंचायत सभासद की खाना बना रही पत्नी और बच्चों को पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भागने लगा जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाकर महिला और बच्चों को अस्पताल भिजवाया जहां एक मासूम ने दम तोड़ दिया। 
कस्बे में रहने वाले जितेन्द्र यादव नगर पंचायत से वार्ड 4 से सभासद हैं। उनके आवास में उनके परिवार के साथ कुछ किराये दार भी रहते हैं। इसी कड़ी में अकबरपुर थाने में तैनात महिला सिपाही ऊषा अपने पति अविनाश के साथ पार्षद के घर किराये पर रहती थी। रविवार देर रात उषा ड्यूटी पर थी और उसके पति ने पार्षद राजेन्द्र यादव की पत्नी और दो बच्चों को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 
सभासद की पत्नी और दोनों बच्चे गम्भीर रूप से झुलस गये। तीनों को गम्भीर अवस्था में कानपुर रिफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक मासूम मौत भी हो गई।वहीं, पार्षद की पत्नी और एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहा महिला सिपाही का पति हादसे का शिकार हो गया। 
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि अकबरपुर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 4 नेहरू नगर से सभासद जितेंद्र यादव के घर मे किराये पर रह रहे एक युवक ने उनकी पत्नी और बच्चों को आग लगा दी थी। मौके से भाग रहा युवक भी घायल हो गया है। घटना को अंजाम क्यों दिया गया है इसकी जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular