Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : महिला दिवस- संघर्षों से निकलकर कंचन और किरण समाज...

Kanpur News : महिला दिवस- संघर्षों से निकलकर कंचन और किरण समाज की कर रहीं सेवा

कानपुर देहात (हि.स.)। देश आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। जिसके चलते जनपड़ में जगह-जगह महिलाओं के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद में ऐसी कई महिलाएं हैं जो विसम परिस्थितियों में भी डट कर देश की और असहाय लोगों की सेवा कर रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को 8 मार्च से मनाए जाने को लेकर आज सौ वर्ष हो गए। 8 मार्च 1921 से इस दिन को पूर्णतया महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। भारत देश में शुरुआत से ही महिलाओं के सम्मान की प्रथा चली आ रही है। जिसके चलते लगातार महिलाओं के सम्मान में कई कार्य और प्रोग्राम किये जा रहे हैं। जनपद की महिलाओं ने भी लगातार सम्मान देने वाले कार्य किये हैं। 
अकबरपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली समाजसेवीका कंचन मिश्रा, जो लगातार समाज की सेवा का कार्य करती रहती हैं और जनपद में ही नही बल्कि प्रदेश में कई बड़े मंच पर उनको सम्मानित किया गया है। सितम्बर 2014 से सामाजिक सेवा का कार्य शुरू करने वाली कंचन मिश्रा, का जीवन संघर्षो से भरा रहा है। इससे पहले वो लगातार बीमार रहीं और लखनऊ उनका इलाज होता रहा। बीमारी से सही होकर आईं कंचन मिश्रा को एक ऐसी प्रेरणा मिली जिसने उनको समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। 
कंचन ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि उन्होंने 26 सितम्बर को एक संगठन में प्रदेश संयोजक के रुप में पद ग्रहण करके समाज सेवा का कार्य शुरू किया। अपने अच्छे कार्यों से उन्होंने संगठन का दिल जीत लिया और 13 अप्रैल की इसी संगठन से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पद भार संभाल लिया। कंचन मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रो में सेवा की, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वक्षता, शिक्षा, खुले में शौच न जाने का जागरूक करना, तमाम केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओ को बताना, जिससे पात्र लाभ ले सकें। उन्होंने मानवता को दिखाते हुए पशुओ के प्रति भी काम करना, उनका इलाज करना, पारिवारिक न्यायलय में काउंसलर के रूप में पति पत्नी के बीच गलतफहमी दूर कर समझौता कराना। ऐसे सामाजिक और निःशुल्क निःस्वार्थ सेवा कार्यो को देख कई सरकारी विभाग में प्राइवेट सेक्टर से कंचन मिश्रा को ,राज्य पोषण मिशन में मंडलीय सदस्य, प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन सदस्यी समिति में सदस्य, समाज कल्याण विभाग में नामित सदस्य, है। 
कानपुर के रावतपुर में जन्मी किरन गुप्ता जो इस वक़्त कानपुर देहात में रह रही हैं। काफी संघर्षों के बाद खुद को संभाल कर उन्होंने समाज सेवा का कार्य शुरू किया। किरन बताती हैं कि कम उम्र में हीं 2003 में उनकी शादी कानपुर देहात के अकबरपुर में हो गई। ससुराल का माहौल पुराने जमाने का होने के चलते उनको घूंघट में रहकर जीवन गुजरना पड़ रहा था। 10 वर्षों के बाद हिम्मत करके वो बाहर निकलीं और सबसे पहले उन्होंने 1500 में पढ़ाना शुरु किया। यह नौकरी उनको रास नहीं आईं। 
किरन बताती हैं कि बचपन से ही उनको योग का शौक था। उन्होंने पतंजलि से योग की डिग्री ली और योगा टीचर बन लोगों को स्वस्थ रहने का तरीका सिखाने लगीं। कोरोना महामारी में उन्होंने घर में ही अपनी दो सहयोगियों के साथ मिलकर खुद मास्क बनाकर लोगों में वितरित किये। किरन को महिला दिवस के अवसर पर अभी तक चार बार सम्मानित किया जा चुका है। किरन बताती हैं महिलाओं के लिए संघर्ष की जिंदगी है, लेकिन अगर महिला ठान ले तो वह कुछ भी कर सकती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular