Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पाये अधेड़ आशिक की...

Kanpur News महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पाये अधेड़ आशिक की पीटकर हत्या

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में बीती रात अधेड़ आशिक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। रविवार सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में सोमवार को पु​लिस ने चार नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। 

नारखुर्द गांव निवासी बदन सिंह राजपूत (45) पुत्र रज्जन लाल का गांव की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीती रात को वह उसके घर गया था। वहीं, महिला के परिजनों ने उसको महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के चार युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। परिजनों के निशानदेही पर नामजद तीन लोगों को पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, शेष एक व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular