Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : भाजपा सरकार में मजबूत हो रही सनातन संस्कृति :...

Kanpur News : भाजपा सरकार में मजबूत हो रही सनातन संस्कृति : जीतेन्द्र सिकरवार

सनातन संस्कृति जागरण यात्रा को आयोजित कर रहा ठाकुर महासभा 

कानपु (हि.स.)। भारतीय उपमहाद्वीप पर सनातन धर्म की जड़े इतनी मजबूत थी कि इसका विस्तार तत्कालीन मेसोपोटामिया की सभ्यता यानी ईरान तक रहा, लेकिन समय—समय पर कई कारणों से इसमें कमी आयी। देश की आजादी के बाद भी राजनीतिक कारणों से सनातन संस्कृति को वह महत्व नहीं मिल सका, लेकिन अब भाजपा की सरकार में सनानत संस्कृति बराबर मजबूत हो रही है। यह बातें बुधवार को कानपुर पहुंचे ठाकुर महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी जितेन्द्र सिकरवार ने कही। 
कल्याणपुर क्षेत्र में बुधवार को सामाजिक संगठन ठाकुर महासभा के बैनर तले सनातन संस्कृति जनजागरण यात्रा की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलित कर की गयी। राष्ट्रीय प्रभारी जितेन्द्र सिकरवार ने कार्यक्रम की रुपरेखा को विस्तार से बताया और कहा कि यह यात्रा मई 2021 में नोएडा से शुरु होकर उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में होते हुए मथुरा पर समाप्त होगी। हर जिले में कम से कम चार जगह यात्रा का स्वागत, सम्मान व संबोधन होगा। यह यात्रा मार्ग में पड़ने वाले शहीद स्थल, शक्ति पीठ, मठ, कुल देवी- देवता मंदिर आदि पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलि करेंगे। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह व संचालन विकास भदौरिया ने किया। इस दौरान कुक्कू चंदेल, धीरेन्द्र सिंह परिहार, अभिमन्यु सिंह चौहान, विपिन सिंह राजावत, डा. राकेश सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहें। 

RELATED ARTICLES

Most Popular