Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : बिल्हौर में सगे तीन भाईयों के घरों में लगी...

Kanpur News : बिल्हौर में सगे तीन भाईयों के घरों में लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक

कानपुर (हि.स.)। ​जनपद के ​ग्रामीण क्षेत्र स्थित बिल्हौर में गुरुवार को अचानक तीन सगे भाईयों के कच्चे घरों में आग लग गई। घरों पर लकड़ी व सूखे खपरैल के चलते आग पलक छपकते ही शोले में तब्दील हो गई। आग की लपटें देख घरों में रहने वाले परिवारीजन बच्चों को लेकर बाहर जान बचाकर भाग खड़े हुए। इस बीच ग्रामीणों ने बाल्टी व अन्य संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाफी साबित हुई। आग से दो परिवारों की गृहस्थी का सामान जलकर स्वाहा हो गया। 

बिल्हौर के रामबक्श पुरवा गांव में रहने वाले दीपू सिंह, पिंटू व दीप तीनों सगे भाई हैं। तीनों को अगल-बगल एक-दूसरे के घरों से सटे कच्चे मकान है। आज दोपहर अचानक सगे भाई के घरों में आग लग गई। कच्चे घरों पर पड़ी खपरैल की छतों में आग पहुंचते ही भड़क गई। इस बीच आग देख घरों में बच्चों के साथ रहे रही महिलाएं जान बचाकर बाहर भाग निकली। आग देख ग्रामीणों ने फायरबिग्रेड को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल पहुंची खपरैलों में लगी आग ने एक-एक कर तीन घरों में अपनी चपेट में लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। ग्रामीणों ने बाल्टी आदि संसाधनों से पानी डालकर आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग से घरों में रहने वाले लोगों की गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने का कारण जलती हुई चिंगारी व माचिस फेंकने से आग लगने की सम्भावना है। फिलहाल इस मामले में लेखपाल मौके पर पहुंचकर आग से जली गृहस्थी का आकलन कर पीड़ित परिवारों को यथा सम्भव मुआवजा दिलाए जाने की बात कह रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular