Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : बिठूर दर्शन को आये रायबरेली के श्रद्धालुओं की पलटी...

Kanpur News : बिठूर दर्शन को आये रायबरेली के श्रद्धालुओं की पलटी बस, 17 श्रद्धालु घायल

ओवरटेक करते समय डंपर ने बस में मारा कट, खड्ड में गिरी बस

कानपुर (हि.स.)। बिठूर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक डंपर ने ओवरटेक करते समय श्रद्धालुओं से भरी बस को कट मार दिया। कट लगने से बस अनियंत्रित हो गयी और खड्ड में जा गिरी। हादसे में 17 श्रद्धालु घायल हो गये और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पांच की हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
रायबरेली के डीह क्षेत्र में रहने वाले तीन परिवार के सदस्य एक निजी बस के जरिये कानपुर आये और गंगा स्नान करने के बाद धार्मिक स्थल बिठूर दर्शन के लिए जा रहे थे। गंगा बैराज से आगे जैसे ही बस सिंहपुर की तरफ दौड़ने लगी तभी पीछे से आ रहा डंपर आगे निकलने का प्रयास करने लगा। डंपर चालक ओवरटेक करते समय बस में कट मार दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई और खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद बस में फंसे घायल यात्रियों की चीखपुकार सुनकर आसपास के गांवों से लोग दौड़ पड़े और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालना शुरु किया। इसके साथ ही पुलिस को हादसे की सूचना दी गयी और सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी 17 घायलों को जिला अस्पताल उर्सला भेजा। यहां पर गंभीर हालत वाले पांच श्रद्धालुओं को डाक्टरों ने गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज से संबद्ध हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
नवाबगंज थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि घायलों में जियाराम, उनके भाई दशराम, त्रिभुवन, शिव भवन, गायत्री, रामदुलारे, उनके बेटे रामकुमार, भाई रामदीन, जगदीश व उनकी पत्नी सुनीता, साहबदीन, सावित्री व स्वामीनाथ पांडेय हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular