Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और नवजातों को...

Kanpur News : बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और नवजातों को दिया गया दूध-घी

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद में कुपोषण से निपटने के लिए खाद्य सामग्री का वितरण सोमवार को रसूलाबाद में किया गया। इस कर्यक्रम में बाल विकास विभाग अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। जिसके चलते जगह-जगह सूखा राशन, दूध, घी का वितरण स्वयं सहायता समूहों के द्वारा व्यापक पैमाने पर शुरू किया गया है। 
रसूलाबाद नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में यहां के सीडीपीओ संजय सिंह के निर्देश पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों निर्मला पाल, मधू यादव ने लोहिया नगर में गर्भवती व धात्री महिलाओं के दरवाजे जाकर दूध, घी के पैकेटों का वितरण किया। दूध, घी के पैकेट पाकर गरीब महिलाओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 
आंगनवाणी कार्यकर्ती मधु यादव व निर्मला पाल ने बताया कि बालविकास विभाग द्वारा गर्भवती धात्री महिलाओं व सात माह से तीन वर्ष के बच्चों को घी व दूध के पैकेटों का निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है। इसका उद्दश्य है सभी बच्चे स्वस्थ रहें। 

RELATED ARTICLES

Most Popular