Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur news : फीस माफी को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन

Kanpur news : फीस माफी को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन

कानपुर (हि.स.)। फीस माफी को लेकर लगतार सरकार की नीति के खिलाफ जंग लड़ रहे अभिवावक संघ ने गुरुवार को विश्व मानवता दिवस पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जिसमे संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने महिला पदाधिकारी के साथ अपने आप को लोहे के पिंजरे में बंद कर लिया और कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
राकेश मिश्रा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान लॉक डाउन के द्वितीय चरण में फीस माफी और दुर्लब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दिया जाना तय किया गया था। लेकिन अभी तक कहीं भी इसका पालन नहीं किया गया। बताया कि बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दिया जाना तय होने के बाद कानपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों का चयन करते हुए विद्यालय तय कर दिया गया। तो उस पर जिलाधिकारी द्वारा आंख्या मांगी जाने लगी। जिसमें मालूम हुआ कि बीएसए द्वारा जिस विद्यालय का चयन किया गया है। वह फर्जी तरीके से संचालित है। जिसको लेकर अब बीएसए द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है। जो समाज को गुमराह करने का बड़ा खेल है। जिसको लेकर उनकी मांग है कि, या तो प्रदेश के मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग व बाल सरंक्षण आयोग को समाप्त कर देना चाहिए। या फिर सभी मांगां को पूरा किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular