कानपुर (हि.स.)। जनपद में काफी समय से फर्जी प्रमाण पत्र के साथ विभागों से जुड़े दस्तावेज बनाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। लेकिन ऐसे जालसाज पुलिस की गिरफ्त से लगातार बच रहे थे। विभागों से जुड़े दस्तावेजों को तैयार करने वाले एक शातिर आरोपी को चकेरी व नौबस्ता थानों की पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने गुरुवार को फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानपुर में लॉगिन आईडी से फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सुनील कुमार पाल के साथ चकेरी के अहिरवां गांव निवासी शैलेंद्र साहू काम कर रहा था। उसको पकड़े के लिए चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव व नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह के साथ दो थानों की पुलिस लगी थी। आरोपी की सूचना पर उसे जाजमऊ चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी पूर्वी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से फर्जी वोटर आईडी कार्ड, जाति व निवास प्रमाण पत्र,आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि अभियुक्त पर फर्जी डाक्यूमेंट बनाने सहित धारा 420/467/468/471 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
आवश्यकता है
संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
