कानपुर (हि.स.)। बाबूपुरवा थाना पुलिस ने फरार गैंगस्टर को पकड़ने में सफलता मिली है। अभियुक्त पर जनपद के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बाबूपुरवा थाना इलाके में रहने वाला फजल खान उर्फ राजू आपराधिक वारदातों में लिप्त रहता है। आपराधिक गतिविधियों के चलते उस पर चकेरी, किदवई नगर, सीसामऊ व बाबूपुरवा थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। लेकिन कई बार सूचना मिलने के बाद पुलिस की दबिश से पूर्व वह निकल जाता था। शुुक्रवार थाना प्रभारी बाबूपुरवा जनार्दन प्रताप सिंह को फरार गैंगस्टर फजल के घर पर आने की सटीक सूचना मिली। जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर गैंगस्टर फजल को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना चकेरी, किदवई नगर, सीसामऊ व बाबूपुरवा थाने में लूट, रंगदारी सहित कई व संगीन मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायलय में पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
Kanpur News : फरार गैंगस्टर फजल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
