कानपुर देहात(हि.स.)। जनपद के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मिले कुछ सामान के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
भोगनीपुर थानाक्षेत्र के हांसेमऊ गांव के बाहर खेतों में लगे आम के पेड़ से प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भोगनीपुर के असेवा गांव में रहने वाली आरती का जून 2020 में जालौन जिले में रहने वाले चेतन नाम के युवक के साथ शादी हो गई थी। युवती बीते दो दिन पहले पति के साथ घर आई थी। युवती की मां ने सोमवार को युवती को राजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक श्याम विश्वकर्मा से बात करते पकड़ लिया था, जिसके बाद युवती की मां ने युवती की जमकर पिटाई भी कर दी थी। माँ की पिटाई से झुब्ध युवती सोमवार रात से ही घर से गायब हो गई थी।
मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने युवक युवती को पेड़ से लटका पाया तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस फॉरेंसिक और डॉग सकॉट के साथ पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को मौके से शराब की दो बोतलें भी मिली हैं।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी ने बताया कि युवक युवती दोनों में प्रेम सम्बंध की बात सामने आई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari
Kanpur News : प्रेमी युगल ने पेड़ में फांसी लगाकर दी जान
RELATED ARTICLES
